सोमवार, 9 जनवरी 2023

मार्शल आर्ट के नाम पर चल रही है लूट

 सोसाइटी एक्ट में रजिस्ट्रशन करवा कर खुद को मान्यता प्राप्त फेडरेशन बताना 

आज भारत में कई सारे फेडरेशन है और अलग लग खेल में काम कर रहे है सभी खुद को मान्यता प्राप्त फेडरेशन कहते है।  क्योकि सभी ने खुद को सोसाइटी एक्ट में खुद को रजिस्ट्रशन करवा लेते है और उसके नाम पर हर साल लाखो की लूट करते है , जिसमे इन फेडरेशन में एक मान्यता प्राप्त फेडरेशन की तरह सभी नियम का पपालन किया जाता है। अध्यक्ष महासचिव और बाकि सभी पद भी ज्यादातर इन्ही के जान पहचान के लोगो ये पद दिए  जाते है।  इनके समय समय पर स्टेट नेशनल और बाकि सभी प्रतियोगिता करवाई जाती है। जिसके नाम पर खिलाड़ी से स्टेट के नाम पर 1000 से लेकर 1500 की राशि लिया  नेशनल के नाम पर 6000 से लेकर 25000 हजार तक की राशि ली जाती है और उसमे खिलाड़ी को गिने चुने खिलाड़ी से उनका मैच करवा जाता है और मैडल सर्टिफिकेट देकर उन्हें खुश किया जाता है। 


नेशनल में प्रतियोगिता में दूसरे देश के खिलाड़ी क्या खेल सकते है.

 भारत में आज कल एक नया ही चलन ही शुरू हो रखा है जहाँ भारत के खिलाड़ी से लुट तो चल ही रहे है लेकिन अब इस चलन में अब धीरे धीरे इंटरनेशनल लेवल पर रहा है जिसमे सबसे ज्यादा चलन जो  वो मार्शल आर्ट खेलो में ज्यादा तर हो रहा है। जहाँ इनका लूट भारत में चल ही रहा है लेकिन अब इनका लूट इंटरनेशनल लेवल पर भी चल रहा हैं  और इसका सबसे  ज्यादा शिकार बनते है नेपाल  मलेशिया और थाईलैंड श्रीलंका बांग्लादेश और बाकि के दक्षिण एशिया के देशो को चुना जाता है।  कई बार इन फेडरेशन के चैंपियनशिप के भारत में और कई बार इनके चैंपियनशिप दक्षिण एशिया में करवाए जाते है।  जिसके नाम पर खिलाड़ी  से 30 हजार  लेकर 1.50 लाख  तक वसूला जाता और सरकारी नौकरी में इन सर्टिफिकेट को लगा सकते है ऐसा भी इनको झांसा दिया जाता है।  लेकिन एक सवाल जो है क्या नेशनल लेवल  चैंपियनशिप में कोई इंटरनेशनल टीम हिस्सा ले सकती है नीचे दिये फोटो को आप ध्यान  से देखो और बताइये इन फेडरेशन को सरकार को प्रतिबंधित करना चाहिए या नहीं  

इस फोटो को आप ध्यान से देखे और बताइये इसमें लिखा है की ये किसी मार्शल आर्ट का नेशनल लेवल का चैंपियनशिप है जिसमे एक खिलाड़ी ने नेपाल का झंडा हाथ में लेकर रखा है इससे ये पता चलता है की ये टीम नेपाल की है और ये सभी खिलाडी नेपाल के है।  क्या भारत में ऐसे फेडरेशन को बंद करना चाहिए जो खिलाडी को लूट रहे और भारत देश का नाम इंटरनेशनल लेवल पर बदनाम कर रहे है।  
 

2 टिप्‍पणियां:

  1. भारत में मार्शल आर्ट के नाम पर खिलाड़ियों को सिर्फ और सिर्फ लूटा जा रहा है

    जवाब देंहटाएं

भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 का फाइनल टिकट पक्का किया

शीर्षक: भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 का फाइनल टिकेट पक्का किया परिचय आज का मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत...